मुरादाबाद : नशे में धुत युवक ने स्टेशन परिसर में दौड़ाई कार, आरपीएफ ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे धुत चालक ने वहां पर अचानक कार को दौड़ाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफकर्मियों ने चालक को कार समेत हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक किसी रिश्तेदार को कार से रेलवे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे धुत चालक ने वहां पर अचानक कार को दौड़ाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफकर्मियों ने चालक को कार समेत हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक किसी रिश्तेदार को कार से रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था। उन्हें छोड़ने के बाद वह कार को स्टेशन परिसर में ले गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे कार बाहर ले जाने को कहा तो वह भड़क गया और स्टेशन परिसर में ही कार को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस बीच टीटीई मुकेश कुमार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। युवक की इस हरकत से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इस बीच युवक ने आरपीएफ जवानों से भी अभद्रता की। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में धुत था। उसकी कार में भी शराब से भरा गिलास रखा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अमरजीत सिंह पुत्र नौबत सिंह निवासी सुल्तानपुर बताया। उसने बताया कि वह सिंचाई विभाग में है और उसकी ड्यूटी संभल में है। इंस्पेक्टर रवित शर्मा ने बताया कि युवक स्टेशन परिसर में कार लेकर आ गया था। उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार