मुरादाबाद : कुवैत से लौटे मां-बेटा कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई चार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पिछले दिनों कुवैत से लौटे महिला और उसका पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। बुधवार को स्वाथ्य विभाग की टीम इनके संपर्क में रहे परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों की जांच करेगी। वहीं जिले में एक सप्ताह में चार कोरोना संक्रमित …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पिछले दिनों कुवैत से लौटे महिला और उसका पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। बुधवार को स्वाथ्य विभाग की टीम इनके संपर्क में रहे परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों की जांच करेगी। वहीं जिले में एक सप्ताह में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से चिकित्साधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। उन्होने टीम को जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है।

तीन सप्ताह पहले कुवैत से शहर के रामगंगा विहार लेन सी में रहने वाला परिवार लौटा था। अब वापस जाने के लिए जब परिवार की 39 वर्षीय महिला और उसके आठ वर्षीय बेटे की आरटीपीसीआर जांच निजी लैब में कराई गई तो दोनों कोरोना संक्रमित निकले। मंगलवार को रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज होते ही चिकित्साधिकारी हरकत में आए। दर्ज पते पर आनन फानन में स्वास्थ्य टीम पहुंची। दोनों से पूछताछ में स्थिति गंभीर न पाए जाने पर उन्हें होम

आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी इनसे दूर रहने को कहा गया है। इन दोनों नए संक्रमितों को मिलाकर अब जिले में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले 23 दिसंबर को टीएमयू की एक 37 वर्षीया महिला चिकित्सक और शहर के एक मुहल्ले के रहने वाले 23 वर्षीय युवक की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पहले मिले इन दोनों मरीजों के संपर्क में आए 36 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

दोनों मरीजों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रान है या नहीं, इसके लिए उनके रक्त का नमूना लेकर 24 दिसंबर को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि इन दोनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेट करा दिया गया है। 23 दिसंबर को कोरोना पाजिटिव निकली महिला चिकित्सक व एक अन्य युवक की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पॉजिटिव मिले दो नये मरीजों के परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए टीम जाएगी।

संबंधित समाचार