सीतापुर: बेखौफ चोरों ने उड़ाया साढ़े तीन लाख का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेउसा/सीतापुर। बेखौफ चोरों ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से तीन घरों में घुस कर जेवर, नकदी, बर्तन सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। तीनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेउसा इलाके में …

रेउसा/सीतापुर। बेखौफ चोरों ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से तीन घरों में घुस कर जेवर, नकदी, बर्तन सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। तीनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेउसा इलाके में बहराइच मार्ग पर लकड़ी मंडी में स्थित गफ्फार की पुत्रवधू रेशमा दवा लेने गई थी। घर पर अन्य कोई मौजूद नहीं था।

वापसी में देर हो जाने के चलते अपने वह अपने मायके गोड़पुरवा चली गई थी। मंगलवार की सुबह जब वह रेउसा स्थित अपने घर पहुंची तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गई। घर के कमरे के ताले टूटे हुए पड़े थे और गृहस्थी का सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। पीड़िता के मुताबिक चोर उसके घर से आभूषण व 30 हजार रुपये की नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। उसने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इसके अलावा रेउसा थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव निवासी सगीर के घर को निशाना बना कर चोरों ने 22 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब दो लाख रुपए का माल पार कर दिया। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया।

इसके अलावा चोरों ने थाना क्षेत्र के ही चौंसा गांव निवासी मैकू व इसरारुद्दीन के घर से अनाज, बैट्र सहित हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ितों ने घटनाओं की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटनाओं को लेकर जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: बढ़ती महंगाई के खिलाफ वाममोर्चा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार