हल्द्वानी: हड्डी व स्पाइन से जुड़े रोगों का एसटीएच में होगा उपचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हड्डी से जुड़े जटिल रोगों का उपचार अब एसटीएच में ही हो सकेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. नवीन अग्रवाल स्पाइन फेलोशिप करके लौटे हैं। डॉ. नवीन अग्रवाल ने बताया कि एशिया पैसीफिक स्पाइन सोसायटी (एपीएसएस) की फेलोशिप उन्होंने गंगा हॉस्पिटल कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में की। एशिया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हड्डी से जुड़े जटिल रोगों का उपचार अब एसटीएच में ही हो सकेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. नवीन अग्रवाल स्पाइन फेलोशिप करके लौटे हैं।

डॉ. नवीन अग्रवाल ने बताया कि एशिया पैसीफिक स्पाइन सोसायटी (एपीएसएस) की फेलोशिप उन्होंने गंगा हॉस्पिटल कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में की। एशिया पैसीफिक स्पाइन सोसायटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्पाइन फेलोशिप में विश्व के सर्जनों का चयन होने पर प्रतिभाग किया जाता है।

कहा कि ऐसे मरीज जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही हैं, ऐसे रोगियों का हड्डी व स्पाइन से संबंधित समस्याओं का समाधान एसटीएच में किया जा रहा है। बताया कि प्रत्येक सोमवार से शनिवार को वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है।

संबंधित समाचार