गदरपुर: किसानों और व्यापारियों को दिया ई-नाम पोर्टल का प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में ई-नाम राष्ट्रीय परियोजना के तहत किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों को ई-नाम पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। मंडी समिति सभापति कक्ष में मंगलवार को मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर की अध्यक्षता में ई-नाम पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्ष गुंबर ने कहा कि ई-नाम पोर्टल …

गदरपुर, अमृत विचार। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में ई-नाम राष्ट्रीय परियोजना के तहत किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों को ई-नाम पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

मंडी समिति सभापति कक्ष में मंगलवार को मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर की अध्यक्षता में ई-नाम पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्ष गुंबर ने कहा कि ई-नाम पोर्टल से किसानों के उत्पाद की नीलामी उचित मूल्य पर की जा सकती है। किसानों के खाते में भुगतान भी शीघ्र जमा कराया जा सकता है। किसान मंडी परिसर में निःशुल्क जांच कराकर कृषि उपज की गुणवत्ता की जानकारी ले सकते हैं।

इस दौरान में पूरन चंद पांडे, अजय खेड़ा, जोगा सिंह, लेखराज भुड्डी, सतीश कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, धीरज कुमार, दीपा आर्य, मंडी निरीक्षक इंद्र बहादुर चंद, आनंद राम, संजय कुमार, प्रभात कुमार मुकेश सक्सेना आदि थे।

संबंधित समाचार