लखनऊ: फैजुल्लागंज के नन्दपुरम कालोनी में नाला चोक, महीनों से नहीं हुई सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ​नगर निगम के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के नन्दपुरम कालोनी में नाला चोक हो गया है। जिससे क्षेत्रीय निवासियों की परेशानी बढ़ गयी है। महीनों से सफाई न होने से नाले में कूड़ा जमा है। जिससे नाले का पानी सड़क पर फैल रहा है। गंदगी से मोहल्ले में बीमारी फैल रही है। इसके अलावा नाला …

लखनऊ। ​नगर निगम के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के नन्दपुरम कालोनी में नाला चोक हो गया है। जिससे क्षेत्रीय निवासियों की परेशानी बढ़ गयी है। महीनों से सफाई न होने से नाले में कूड़ा जमा है। जिससे नाले का पानी सड़क पर फैल रहा है। गंदगी से मोहल्ले में बीमारी फैल रही है। इसके अलावा नाला गहरा और खुला होने से बच्चों के लिए भी खतरा है। क्षेत्रीय निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जलभराव की समस्या फैजुल्लागंज क्षेत्र के निवासियों के लिए समस्या बनी हुई है। उस पर चोक नाला लोगों की मुसीबत और बढ़ा रहा है। फैजुल्लागंज ​तृतीय वार्ड के नन्दपुरम में नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। गंदगी जमा हो जाने से नाला चोक हो गया है। नगर निगम की लापरवाही का आलम यह है कि शिकायत करने के बाद भी अधिकारी एवं कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि नाला बहुत गहरा है। सफाई न होने से यह अक्सर चोक हो जाता है। खुला नाला होने से बच्चों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। नगर निगम द्वारा नाले की सफाई साल में एक बार ही कराई जाती है। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गयी है लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है।

बड़े नालों की सफाई आरआर विभाग द्वारा करायी जाती है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। नाले की सफाई के लिए संबंधित जेई को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा…रामनगीना त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक।

यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: भाजपा को सता रहा मुस्लिम महिला मतदाताओं का डर, जानें क्यों?

संबंधित समाचार