सीतापुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा
सीतापुर। घर से पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सहित ट्रक में फंस गयी। जिससे वह काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताते हैं कि हरगांव इलाके के भूड़पुरवा मजरा रायपुर गांव निवासी दिव्यांशी सिंह पुत्री उमेश …
सीतापुर। घर से पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सहित ट्रक में फंस गयी। जिससे वह काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताते हैं कि हरगांव इलाके के भूड़पुरवा मजरा रायपुर गांव निवासी दिव्यांशी सिंह पुत्री उमेश सिंह बिड़ला इंटर कॉलेज के कक्षा 12 की छात्रा है।
मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे वह साइकिल से पढ़ने जा रही थी। इस बीच वह केसरूवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गयी। छात्रा उसी ट्रक में उलझकर साइकिल सहित फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। राहगीरों के शोर मचाने के बाद भी चालक व क्लीनर ने ट्रक की गति कम नहीं की। चीनी मिल के सामने पब्लिक ने दूसरा ट्रक बेड़ा लगा कर ट्रक को रोकने में सफलता पायी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर हरगांव बृजेश त्रिपाठी ने घायल छात्रा को अस्पताल पंहुचाया। जहां से नाजुक हालत देखते हुये छात्रा को जिला अस्पताल लेकर परिजन गये। वहां से भी डाक्टरों ने छात्रा को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। चालक व परिचालक ट्रक सहित पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
चित्रकूट: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड ने लोगों को किया परेशान
जाड़े के मौसम में पहाड़ों में बर्फबारी से इस बार सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट से मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। आसमान में कोहरे की धुंध के चलते सवेरे का अहसास लोगों ने पूर्वान्ह 11 बजे किया। लोगों की दैनिक दिनचर्या असंयमित रही। ज्यादातर लोग घरों में सर्द हवाओं के चलते बिस्तर में दुबके रहे और प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव तापते नजर आये। रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज काफी नाजुक रहा।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- चित्रकूट: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड ने लोगों को किया परेशान
