सीतापुर: दबंगों ने बंद कराई नाली, एसडीएम से हुई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के मानापुर में एक दबंग की ओर से नाली निर्माण न कराने से कई लोगों को जल निकास की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलनिकास से परेशान एक महिला ने पुलिस व उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाली निर्माण कराने की मांग की है। मानापुर निवासिनी हसीना पत्नी अनवारूल हसन व …

सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के मानापुर में एक दबंग की ओर से नाली निर्माण न कराने से कई लोगों को जल निकास की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलनिकास से परेशान एक महिला ने पुलिस व उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाली निर्माण कराने की मांग की है।

मानापुर निवासिनी हसीना पत्नी अनवारूल हसन व फरीदा बानो पत्नी मो. अशफाक ने एसडीएम को सौंपे गये शिकायती पत्र में बताया कि गांव के प्रधान व कई दबंगों ने उसके घर से निकलने वाली नाली को बंद करवा दिया है। जबकि इस बंद कराई गई नाली से कई अन्य घरों का पानी निकलता रहा है।

गांव के प्रधान व दबंग ऐलानिया धमकी देते हैं कि नाली का निर्माण कराने की किसी में ताकत नहीं है। पीड़ित महिलाओं ने नाली निर्माण कराने व प्रताड़ित किये जाने की शिकायत 23 दिसम्बर को पुलिस चौकी पैंतेपुर में की थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से आहत महिलाओं ने एसडीएम को मामले की जांच कराकर नाली निर्माण कराने की मांग की है।

सीतापुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा

घर से पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सहित ट्रक में फंस गयी। जिससे वह काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताते हैं कि हरगांव इलाके के भूड़पुरवा मजरा रायपुर गांव निवासी दिव्यांशी सिंह पुत्री उमेश सिंह बिड़ला इंटर कॉलेज के कक्षा 12 की छात्रा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सीतापुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा

संबंधित समाचार