रुद्रपुर: दहेज मांगने पर किच्छा थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न में किच्छा थाने के एक सिपाही के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पति पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के भदईपुरा की रहने वाली विनीता भंडारी ने पुलिस …
रुद्रपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न में किच्छा थाने के एक सिपाही के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पति पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के भदईपुरा की रहने वाली विनीता भंडारी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसका विवाह एक जून 2012 को अनिल सिंह रावत निवासी गांव मेहनर बूगां जिला बागेश्वर के साथ हुआ था। उसका पति उत्तराखंड पुलिस में सिपाही है। पिता के निधन के बाद मां व रिश्तेदारों ने अपने सामर्थ्य के सापेक्ष दान दहेज भी दिया था।
समय बाद ही उसकी पति ने कम दहेज के ताने देते हुए मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की। वर्ष 2013 में उसकी एक बेटी हुई, जिसको लेकर भी घर में कलेश करते थे। ससुरालियों द्वारा बार-बार उसके पति की दूसरी शादी करने की धमकी भी देते थे। चार जुलाई 2018 को उसके पति ने मारपीट की है।
उसका जिला अस्पताल रूद्रपुर में उपचार भी चला था। पंचायत में पति के माफी मांगने पर समझौता हो गया था। उसके बाद फिर नौ फरवरी 2021 को पति ने दहेज में कार व एक लाख रूपये और एक सोने की चेन की मांग करते हुए बेटी व उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 20 मार्च को पति ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी किच्छा थाने में सिपाही है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
