हल्द्वानी: जिले की सीमाओं पर चौकसी, वाहनों की चेकिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कहीं कोई चूक न रहे, इसके लिए नैनीताल पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वालों का पूरा ब्योरा भी जुटाया। बारिश और ठंड के बावजूद पुलिस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कहीं कोई चूक न रहे, इसके लिए नैनीताल पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वालों का पूरा ब्योरा भी जुटाया। बारिश और ठंड के बावजूद पुलिस के आलाधिकारी पूरी सड़क पर मुस्दैत रहे।

रात 12 बजे के बाद एसपी सिटी हसबंस सिंह ने नैनीताल रोड पर पुलिस टीम को ब्रीफ किया। उन्होंने शहर आने वाले वाहनों को बिना चेकिंग आगे न जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन सवार लोगों की चेकिंग के साथ ही उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। इसके बाद नैनीताल जिले की सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई।

इधर, शहर में रात सड़कें सुनसान होने के बाद पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ बाजार, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन में पहुंच कर चेकिंग की। एसपी सिटी ने बताया कि जिले में प्रवेश होने वाले वाहनों के नंबर रजिस्टर में अंकित किए जा रहे हैं और सवारों के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। मसलन, उनका नैनीताल जिले में आने का कारण, वह कितने दिन यहां रुकेंगे और कहां ठहरेंगे इत्यादि।

संबंधित समाचार