हरिद्वार डीएफओ हटाओ वरना एक जनवरी से बेमियादी हड़ताल
हल्द्वानी, अमृत विचार। फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का हरिद्वार डीएफओ धर्म सिंह मीणा को हटाने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 दिसंबर तक डीएफओ का तबादला नहीं किया जाता है तो एक जनवरी से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। बुधवार को मिनिस्ट्रीयल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का हरिद्वार डीएफओ धर्म सिंह मीणा को हटाने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 दिसंबर तक डीएफओ का तबादला नहीं किया जाता है तो एक जनवरी से बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
बुधवार को मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के दर्जनों कर्मचारी रामपुर रोड स्थित अरण्य भवन में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है जो बर्दाश्त के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री हरक सिंह रावत ने आश्वासन दिया था कि 31 दिसंबर तक हरिद्वार डीएफओ का तबादला कर दिया जाएगा।
अब सिर्फ एक दिन ही बाकी है। यदि 31 दिसंबर तक डीएफओ का तबादला नहीं किया गया तो एक जनवरी से प्रदेश भर के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर, बुधवार को भी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी रहा। इस दौरान दीप चंद्र पांडेय, राजेंद्र त्रिपाठी, आनंद सिंह रावत, सुरेंद्र चौहान, दिनेश चंद्र जोशी, मीना साह, संजय उपाध्याय, दर्शन अधिकारी, बंशीलाल जोशी, रमेश नेगी, वीरेंद्र नेगी, शंकर लोहनी, सोहन लाल कोठारी आदि शामिल थे।
