हल्द्वानी: भोजन माताओं के लिए खुशखबरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वैसे तो चुनाव साल में होने वाली घोषणाओं के पूरा होने की गारंटी कम होती है, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने कुछ दिन पहले भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा को अमलीजामा पहना दिया है। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वैसे तो चुनाव साल में होने वाली घोषणाओं के पूरा होने की गारंटी कम होती है, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने कुछ दिन पहले भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा को अमलीजामा पहना दिया है। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही अधिकारी बढ़े हुए मानदेय के हिसाब से भुगतान करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी माह देहरादून में भोजन माताओं का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार करने की घोषणा की। घोषणा के बाद भोजन माताओं के चेहरे खिल गए, लेकिन योजना के क्रियान्वयन को लेकर आशंका थी। विपक्षी इसे राजनीतिक घोषणा बता रहे थे। समग्र शिक्षा परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी के आदेश ने सभी का मुंह बंद कर दिया है। आदेश में स्पष्ट है कि भोजन माताओं को दिसंबर माह का बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अधीनस्थों को आदेश की प्रति भेज दी है।

संबंधित समाचार