भगवान राम 2023 तक अपने आसन पर आ जाएंगे: चंपत राय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के न्यासी चंपत राय ने कहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान श्रीराम अपने स्थाई आसन पर विराजमान हो जाएंगे। राय ने बुधवार को यहां राम मंदिर निर्माण स्थल पर पत्रकारों से कहा कि भगवान राम अभी अस्थाई निवास पर हैं और भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल …

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के न्यासी चंपत राय ने कहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान श्रीराम अपने स्थाई आसन पर विराजमान हो जाएंगे। राय ने बुधवार को यहां राम मंदिर निर्माण स्थल पर पत्रकारों से कहा कि भगवान राम अभी अस्थाई निवास पर हैं और भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

वर्ष 2023 के अंत तक रामलला को स्थाई रूप से मंदिर में विराजमान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण स्थल की भूमि पर मंदिर निर्माण की बुनियाद को बड़े-बड़े इंजीनियरों और विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार किया गया है और जनवरी के आखिर से इस पर आगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उनका कहना था कि इसकी बुनियाद को इस तरह से मजबूती प्रदान की जा रही है कि अगले 1000 साल तक कैसी भी बाढ़ और तूफान आए इसकी नींव पर उसका काई असर नहीं होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए ग्रेनाइट पत्थर बेंगलुरु से मंगाए गए हैं और सफेद पत्थर राजस्थान से आए हैं।

पढ़ें: गोरखपुर में जल्द आएगी मेट्रो, रामगढ़ ताल में उतरेगा सी प्लेन: सीएम योगी

वहीं, ग्रेनाइट पत्थर करीब 17 से 18 हजार के आसपास हैं और उनके निर्माण स्थल पर लगने के बाद कह सकते हैं कि मंदिर का कार्य पूरा हो चुका है।

दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे यूपी के नये मुख्य सचिव

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी मौजूदा मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी का स्थान ग्रहण करेंगे। जिनको केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की संभावना है। वहीं, मऊ जिले के मूल निवासी मिश्रा केन्द्र सरकार में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव पद पर तैनात हैं। केन्द्र सरकार ने इसे लेकर आज शाम आदेश जारी कर दिया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार