रायबरेलीः हाजी महिला ने भाजपा की ली सदस्यता, सियासी गर्मी बढ़ी
रायबरेली। विकास क्षेत्र के खीरो कस्बा में खलबली मची के साथ सियासी गर्मी आ गई है। असल में बुधवार की शाम एक मुस्लिम महिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महिला अपने आप को हाजी बता रही है तथा बीते 15 दिनों पूर्व उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी …
रायबरेली। विकास क्षेत्र के खीरो कस्बा में खलबली मची के साथ सियासी गर्मी आ गई है। असल में बुधवार की शाम एक मुस्लिम महिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महिला अपने आप को हाजी बता रही है तथा बीते 15 दिनों पूर्व उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने के साथ ही हमेशा उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।महिला के घर पहुंचे भाजपाइयों ने उसे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए अंगवस्त्र व पटका पहनाकर उसका पार्टी में स्वागत किया । इस दौरान महिला ने भारत माता की जय तथा भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
खीरो कस्बा निवासी शमशुननिशा 58 वर्ष पत्नी स्वर्गीय नसीर खान ने बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार की शाम शमशुननिशा को सदस्यता ग्रहण कराने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों शिवराम सिंह, सेमरी कालिका पंडित, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह व उनकी टीम ने उसे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए अंगवस्त्र व पटका भेंट किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद खुशी का इजहार करते हुए शमशुन निशा ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे कार्यो के साथ ही भाजपा की नीतियों व रीतियों से प्रभावित होकर शोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया था। जिसके चलते आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी है । इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी राजेंद्र लोधी, विकास त्रिवेदी, शिवम दिक्षित भोला शुक्ला, रजनी शुक्ला ,प्रिंसी कुशवाहा आदि सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ई-श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए एक दिन में हो रहे 40 हजार रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट पड़ी सुस्त
