हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी ने 17547 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान से उत्तराखंड को 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। करीब एक घंटे की देरी से दोपहर एक बजकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान से उत्तराखंड को 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है।

करीब एक घंटे की देरी से दोपहर एक बजकर 42 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही जनसभा में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। मंच पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का शॉल ओढ़ाकर व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया।

संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद भाजपा के दिग्गजों से बात की। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रात, तीरथ सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, रानी राज लक्ष्मी, मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, अजय टम्टा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार