खटीमा: कार से 173 कछुवे बरामद, नानकसागर में छोड़े
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नदी-नालों से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी के मामले आना जारी है। सितारगंज क्षेत्र में कस्टम की टीम ने एक कार से 173 कछुवे बरामद कर खटीमा वन रेंज स्टाफ के सुपुर्द कर दिए। वन विभाग की ओर से बरामद कछुओं को नानकसागर जलाशय में छोड़ दिया गया है। …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नदी-नालों से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी के मामले आना जारी है। सितारगंज क्षेत्र में कस्टम की टीम ने एक कार से 173 कछुवे बरामद कर खटीमा वन रेंज स्टाफ के सुपुर्द कर दिए। वन विभाग की ओर से बरामद कछुओं को नानकसागर जलाशय में छोड़ दिया गया है। साथ ही कार को सीज कर रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया गया है।
गुरुवार को खटीमा वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि सितारगंज क्षेत्र में कस्टम की टीम ने एक कार से तस्करी कर ले जाए जा रहे 173 कछुवे बरामद किए। सभी कछुवे जीवित मिले थे। इस मामले में वन जीव जंतु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार को सीज कर रेंज परिसर में खड़ा कर दिया गया है। बरामद कुछवे कोर्ट के समक्ष पेश किए गए। कोर्ट के आदेश पर कछुओं को नानकसागर जलाशय में छोड़ दिया गया है। एक साथ इतनी संख्या में कछुवे बरामद होने का मामला पहली बार प्रकाश में आया है।
