लखनऊ: बिजनौर थाना का एसआई रिटायर्ड डीएसपी से घूस लेते गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बिजनौर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), लखनऊ की टीम ने गुरुवार को नवसृजित बिजनौर थाने में पदस्थापित एसआई राधेश्याम यादव को पांच हजार रूपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आश्चर्य की बात तो ये है कि आरोपी एसआई किसी साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने ही महकमे के डीएसपी पद से सेवानिवृत्त अधिकारी से घूस …

लखनऊ/बिजनौर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), लखनऊ की टीम ने गुरुवार को नवसृजित बिजनौर थाने में पदस्थापित एसआई राधेश्याम यादव को पांच हजार रूपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आश्चर्य की बात तो ये है कि आरोपी एसआई किसी साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने ही महकमे के डीएसपी पद से सेवानिवृत्त अधिकारी से घूस ले रहा था।

एसीबी, लखनऊ के एसएसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त डीएसपी बीएल दोहरे ने सरोजनी नगर में धोखाधड़ी के एक मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे बाद में सरोजनी नगर थाना से अलग करके बनाये गये बिजनौर थाने को अग्रेसित कर दिया गया।

डीएसपी बीएल दोहरे ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी कि मामले की जांच कर रहा एसआई उनसे जांच के एवज में पांच हजार रूपये घूस की मांग कर रहा है। एक एटीएस की ट्रैप टीम जब थाना पहुंची तो आरोपी एसआई को पांच हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। इधर डीसीपी लखनऊ मध्य अपर्णा गौतम ने कहा कि एसीबी द्वारा घूस लेते पकड़े गये आरोपी एसआई के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी, फिलहाल अबतक उसे निलंबित नहीं किया गया है।

पत्नी का अवैध संबंध बना श्रीराम की मौत का कारण

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), लखनऊ की टीम ने गुरुवार को नवसृजित बिजनौर थाने में पदस्थापित एसआई राधेश्याम यादव को पांच हजार रूपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आश्चर्य की बात तो ये है कि आरोपी एसआई किसी साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने ही महकमे के डीएसपी पद से सेवानिवृत्त अधिकारी से घूस ले रहा था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पत्नी का अवैध संबंध बना पति की मौत का कारण, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार