कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 16,794 नए मामले, 220 और मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए जबकि 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है। 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए जबकि 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है। 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत दर्ज की गयी।

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,959 की वृद्धि दर्ज की गयी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव