नए साल में यात्रियों का सफर होगा आसान, मिलेंगी ये सुविधाएं…
लखनऊ। नए साल में रोडवेज बसों में यात्रियों का सफर जहां आसान हो जाएगा वहीं सिटी में भी यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। रोडवेज और सिटी बस प्रबंधन के साथ परिवहन विभाग भी लखनऊ वासियों को शानदार तोहफा देने की तैयारी में है। राजधानी के लोग घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। रोडवेज …
लखनऊ। नए साल में रोडवेज बसों में यात्रियों का सफर जहां आसान हो जाएगा वहीं सिटी में भी यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। रोडवेज और सिटी बस प्रबंधन के साथ परिवहन विभाग भी लखनऊ वासियों को शानदार तोहफा देने की तैयारी में है। राजधानी के लोग घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।
रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार अभी तक रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नकद धनराशि देकर टिकट लेना पड़ता है। ऐसे में कई बार फुटकर की समस्या सामने आती है। लेकिन जल्द ही परिवहन निगम अपने यात्रियों को शानदार तोहफा देने की तैयारी में है।
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री डेबिट-क्रेडिट कार्ड से टिकट की धनराशि का भुगतान कर सकेंगे। ऐसे में यात्रियों कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी। वहीं अगले साल फरवरी में 40 नई इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएंगी। इनके चलने से राजधानी में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इन बसों में भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड से यात्री भुगतान कर सकेंगे।
परिवहन विभाग भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को शानदार उपहार देगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को आरटीओ ऑफिस नहीं जाना होगा। वे घर पर मोबाइल, लैपटॉप या कम्पयूटर पर ऑनलाइन औपचारिकता पूरी कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकेंगे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरटीओ ऑफिस आकर भी आवेदक अपनी औपचारिकता पूरी कर सकेंगे। परिवहन सचिव आरके सिंह के अनुसार जल्द ही योजनाएं लागू कर दी जाएंगी। इससे जन सामान्य को राहत मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें- भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा को दिया बड़ा झटका, मुलायम सिंह के बेहद करीबी ने थामा बीजेपी का दामन
