मेलबर्न के होटल की लिफ्ट में फंसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ गुरुवार को मेलबर्न के एक होटल में लिफ्ट में फंस गये, जहां उन्हें लगभग एक घंटा बिताने के लिये मजबूर होना पड़ा। इस दौरान लिफ्ट से निकलने के लिए स्मिथ और उनके साथी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस घटना की इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की ताकि, बचाव …

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ गुरुवार को मेलबर्न के एक होटल में लिफ्ट में फंस गये, जहां उन्हें लगभग एक घंटा बिताने के लिये मजबूर होना पड़ा। इस दौरान लिफ्ट से निकलने के लिए स्मिथ और उनके साथी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस घटना की इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की ताकि, बचाव कार्यों में मदद मिल सके। स्मिथ ने कहा, मैं अपनी मंजिल पर हूं और लिफ्ट फंसा हूं। दरवाजा नहीं खुल रहा। उधर, लाबुशाने ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला।

उन्होंने एक बार फिर से प्रशंसकों को अपडेट किया, मार्नस लाबुशाने से लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा है, क्या कोई और मेरी मदद कर सकता है। वरना मैं यहीं बैठा रहूंगा। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से इससे बाहर निकलने का सुझाव भी मांगा। बाद में, लाबुशाने एक होटल स्टाफ के साथ लिफ्ट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे और स्मिथ को एक घंटे बाद वहां से बाहर निकाला गया।

सात क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस घटना का पूरा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि,’उस घटना का वीडियो जिसमें स्टीव स्मिथ लिफ्ट में फंस गए।’ इस वीडियो में पूरी घटना दिख रही है कि स्मिथ लिफ्ट में फंसे हैं और लाबुशेन दूसरी तरफ से रॉड के जरिए दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट उपकप्तान हैं। मौजूदा एशेज सीरीज में भी उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मे मात दी थी। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई थी। 5 जनवरी से सिडनी में एशेज का चौथा टेस्ट खेला जाएगा और ऑस्ट्रेलिया 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है।

संबंधित समाचार