बिजनौर : बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, असलहा लहराते हुए फरार
बिजनौर/नांगल सोती। बाइक से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद घायल युवक घटना की वीडियो बनाने लगा। इसी बात पर नाराज होकर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। लोग अभी कुछ समझ पाते तबतक बदमाश असलहा लहराते वहां …
बिजनौर/नांगल सोती। बाइक से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद घायल युवक घटना की वीडियो बनाने लगा। इसी बात पर नाराज होकर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। लोग अभी कुछ समझ पाते तबतक बदमाश असलहा लहराते वहां से फरार हो गये। सूचना पर एएसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम मंडावली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा आलम निवासी तिलकराम सैनी (32) बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह नांगल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जिससे तिलक राम सैनी बाइक से नीचे गिर गया। उसने उठने के बाद मोबाइल से उक्त घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसपर गुस्साए बदमाशों ने तिलक राम को गोली मार दी और फरार हो गए।
घायलवस्था में तिलकराम मंडावली थाने पहुंचा और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोली लगने की खबर सुनते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मंडावली थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों एवं थाना नांगल प्रभारी रविंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एएसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा घायल घायल तिलकराम को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
