एशिया कप अंडर-19: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर 8वीं बार जीता खिताब, अंगकृष रघुवंशी ने जड़ी फिफ्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आठवीं बार यह खिताब जीता है। बारिश के कारण हुए 38 ओवर के खेल में श्रीलंका ने 9 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से …

दुबई। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आठवीं बार यह खिताब जीता है। बारिश के कारण हुए 38 ओवर के खेल में श्रीलंका ने 9 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से लक्ष्य को घटाकर 99 रन कर दिया गया। वहीं  भारत ने 21.3 ओवर में 104 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दरअसल, DLS नियम के हिसाब से भारत को 38 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य दिया गया था।

Image

भारत ने आज तक जब भी इस टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल मैच खेला है। अंगरिक्ष रघुवंशी ने अपनी शानदार हाफ सेंचुरी पूरी की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कई कलात्मक शॉट खेले। उन्होंने नाबाद 56 रनों की पारी खेली और शेख रशीद (31) के साथ नाबाद 96 रनों की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी।

Image

श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 19 रन यासिरू रोड्रिग्ज ने बनाए। उनके अलावा रवीन डि सिल्वा ने 15 और सादिशा राजपक्षे-मथीसा पथीरना ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से विक्की ओस्तवाल ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा कौशल ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके। इनके अलावा रवि कुमा, राज बावा और राजवर्धन को एक-एक सफलता मिली।

9 में से 8 बार भारत ने जीता है खिताब
एशिया क्रिकेट काउंसिल की ओर से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 1989 में हुआ था, जहां पर भारत ने बांग्लादेश को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था, जिसके बाद दूसरे संस्करण का आयोजन 14 साल बाद 2003 में हुआ। पाकिस्तान में खेले गये इस टूर्नामेंट में इरफान पठान ने बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी की और 9 विकेट हासिल कर भारत को दूसरी बार खिताब जिताया। एशिया कप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2012 में हुआ जहां पर फाइनल टाय हो जाने की वजह से खिताब को भारत और पाकिस्तान के बीच शेयर किया गया। इसके बाद एशिया कप के चौथे संस्करण का आयोजन 2013-14 में यूएई के मैदान पर किया गया जहां पर भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर अपना चौथा खिताब जीता। 2016 में इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में हुआ और भारत ने श्रीलंका को मात देकर पांचवा खिताब जीता। 2017 में खेले गये छठे संस्करण में भारत लीग स्टेज से ही बाहर हो गया और अफगानिस्तान की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर अपना पहला खिताब जीता। इसके बाद 2018 और 2019 में खेले गये एशिया कप में भारत ने फिर से शानदार तरीके से वापसी की और फाइनल मैचों में श्रीलंका एवं बांग्लादेश को मात देकर सात खिताब पूरे किये।

दोनों टीमें इस प्रकार
भारत
– हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, यश धुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, रवि कुमार।

श्रीलंका- चामिंडु विक्रमसिंघे, शेवोन डेनियल, दुनिथ वेलालेज (कप्तान), रानुदा सोमराथने, रवीन डी सिल्वा, ट्रेवीन मैथ्यू, अंजला बंडारा (विकेटकीपर), यासिरू रोड्रिगो, पवन पथिराजा, सदिशा राजपक्षे, मथीशा पथिराना।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज