हल्द्वानी: ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क से संवरेगा हल्द्वानी, तैयारियां जोरों पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में सार्वजनिक पार्कों को सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में तैयार हो रहे इन पार्कों में युवाओं और बच्चों के मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि शहर के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में सार्वजनिक पार्कों को सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में तैयार हो रहे इन पार्कों में युवाओं और बच्चों के मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है।

मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में 25 पार्कों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क के तौर पर संवारने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क विकसित होने से मनोरंजन के साथ ही सेहत के प्रति भी युवा जागरूक होंगे।

संबंधित समाचार