हल्द्वानी: आखिरी दिन मिली बुरी खबर, दरोगा के बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। साल के आखिरी दिन बुरी खबर आई। खेल कर घर लौट रहा स्कूटी सवार युवक पानी के टैंकर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। साल के आखिरी दिन बुरी खबर आई। खेल कर घर लौट रहा स्कूटी सवार युवक पानी के टैंकर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को मॉर्चरी में रखा दिया।

हीरानगर मुखानी निवासी दीवान सिंह जलाल पुलिस में एसआई के पद तैनात है और बताया जाता है कि इन दिनों टनकपुर कोतवाली की बूम चौकी में तैनात है। यहां घर में पत्नी व 18 साल का बेटा सागर सिंह जलाल है। सागर रोज की तरह शुक्रवार को भी खेलने के लिए आरटीओ रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट गया था। बताते हैं कि शाम वह खेल कर घर लौट रहा था।

अभी वह आरटीओ रोड स्थित देवगंगा विहार के पास ही पहुंचा था कि तभी एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार सागर टैंकर के पिछले पहिए के नीचे आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर सागर के घर में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार