हल्द्वानी: अब जेल में मिलेगा इलाज, एक दांत पर नहीं खर्च होंगे 40 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उप कारागार हल्द्वानी में बंद बंदियों को नए साल से नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं और इस सुविधा के साथ सरकार को भी हजारों रुपए की बजत होगी। जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने बताया कि पहले दांत की बीमारियों से परेशान बंदियों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज नहीं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उप कारागार हल्द्वानी में बंद बंदियों को नए साल से नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं और इस सुविधा के साथ सरकार को भी हजारों रुपए की बजत होगी।

जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने बताया कि पहले दांत की बीमारियों से परेशान बंदियों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज नहीं मिल पाता था। आरसीटी और दांत इम्प्लांट के लिए बंदियों को एम्स ऋषिकेश ले जाना पड़ता था। इसके लिए बंदी के साथ एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल, एक एंबुलेंस और उसके चालक को 3 से 5 चक्कर लगाने पड़ते थे और इस पर करीब 40 हजार रुपए खर्च हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

दरअसल, जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा के निजी प्रयास से अब जेल में ही बंदियों को दांत संबंधी बीमारियों का उपचार मिल जाएगा। जेल में डेंटल क्लीनिक लगभग बन कर तैयार हो चुका है। नए साल के पहले सप्ताह में जेल प्रशासन इस क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन कर देगा। अभी क्लीनिक में मशीनों का स्थापित करने का काम चल रहा, जो तीन से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा और नए साल से जेल में ही दांत की बीमारियों से परेशान मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। यहां आरसीटी की सुविधा भी होगी।

संबंधित समाचार