हल्द्वानी: मालिक को 25 लाख की चपत लगाकर भागा नौकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौकरों पर भरोसा मालिक को भारी पड़ गया। मंडी में मौजूद एक आढ़त का लॉकर तोड़ कर नौकर लाखों रुपए से भरा नोटों का भरा बैग लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि बैग में करीब 25 लाख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौकरों पर भरोसा मालिक को भारी पड़ गया। मंडी में मौजूद एक आढ़त का लॉकर तोड़ कर नौकर लाखों रुपए से भरा नोटों का भरा बैग लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि बैग में करीब 25 लाख रुपए की नगदी थी।

उत्तर उजाला वार्ड 28 नमरा मस्जिद निवासी तौफीक उर रहमान पुत्र तबीब उर रहमान की बड़ी मंडी में मंडी चौकी के ठीक पीछे शफीकुर्र रहमान के नाम से फलों की आढ़त है। आढ़त का काम तौफीक अपने पांच भाइयों के साथ संभालते हैं। तौफीक की मानें तो बीती 21 दिसंबर की रात उन्हें परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह सारे भाइयों और परिवार के साथ दावत में शामिल होने चले गए।

इस वक्त कुछ मजदूरों के साथ चांदपुर खागा फतेहपुर उत्तर प्रदेश निवासी सोनू कुमार और शिव सिंह आढ़त में मौजूद थे। इधर, दावत के बाद तौफीक घर पहुंचे और नमाज पढ़ने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे आढ़त पहुंचे। जैसे ही उनकी नजर आढ़त में रखे लॉकर पर पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए। लॉकर टूटा पड़ा था और लॉकर में रखा नोटों से भरा बैग गायब था।

उन्होंने फौरन अपने सीसीटीवी चेक किए, जिसमें सोनू नोटों से भरा बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। तौफीक ने बताया कि बैग में 25 लाख से ज्यादा की रकम है। आनन-फानन में तौफीक मंडी पुलिस के पास पहुंचे। तौफीक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो वह सोनू की तलाश की जा रही है।

तीन घंटे के लिए नौकरों के भरोसे थी आढ़त
हल्द्वानी। तौफीक ने बताया कि ऐसा कभी नहीं होता कि आढ़त में कोई रहे न, लेकिन वारदात के रोज वह परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्हें आढ़त वापस पहुंचने में तीन घंटे लगे और इसी बीच सोनू ने वारदात को अंजाम दे डाला। तौफीक की मानें तो बैग में रखे रुपए गिन कर नहीं रखे गए थे, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक बैग में करीब 25 लाख रुपये थे। बिक्री की ये रकम कई दिनों से जमा की जा रही थी।

खबर मिली तो घर से फरार हुआ आरोपी
हल्द्वानी। तौफीक ने बताया कि उनके पास सोनू का पता था। पुलिस को खबर देने के बाद बगैर समय गंवाए वह खुद सोनू की तलाश में जुट गए। घटना के कुछ घंटे बाद ही तौफीक फतेहपुर उत्तर प्रदेश स्थित सोनू के घर पहुंच गए, लेकिन सोनू वहां नहीं था। घरवालों ने भी बताया कि सोनू यहां नहीं आया है, लेकिन जैसे ही तौफीक वहां से निकले तो कुछ घंटे बाद सोनू घर पहुंच गया। जब उसे तौफीक के आने की भनक लगी तो वह वहां से फरार हो गया।

संबंधित समाचार