हल्द्वानी: तो क्या सड़क की Validity केवल 2 दिन थी….!
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बनी नैनीताल हाइवे की सड़क दूसरे दिन ही उखड़ गई। इससे प्रधानमंत्री की तैयारियों में किए गए सुधार कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आगमन पर उनके आसपास की सड़कें बनी तो उन्हें लगा कि अब सड़क …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बनी नैनीताल हाइवे की सड़क दूसरे दिन ही उखड़ गई। इससे प्रधानमंत्री की तैयारियों में किए गए सुधार कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आगमन पर उनके आसपास की सड़कें बनी तो उन्हें लगा कि अब सड़क कुछ दिन चलेगी, लेकिन नैनीताल हाइवे की सड़क दूसरे दिन ही उखड़ने लगी।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा थी। जनसभा से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रुट को दुल्हन की तरह सजा दिया। नई रोड से लेकर डिवाइडर आदि का रंग रोगन भी किया गया। प्रधानमंत्री के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और विकास कार्यों की सराहना की। लेकिन उन्हें क्या पता था कि रातों रात बिछाई सड़क रात में ही उखड़ जाएगी।
नैनीताल रोड की सड़क बिछाई गई थी। उखड़ने की जानकारी नहीं है। हो सकता है किसी स्थान पर बिटुमिन कम लगा हो और गिट्टी फैल गई हो। इसे दिखवाकर सही करवा दिया जाएगा।
-अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
