बरेली: बसपा सुप्रीमो को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
बरेली, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय तुलसी नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद नगीना व मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली मुरादाबाद मंडल गिरीश चंद जाटव रहे। कार्यक्रम में सपा छोड़कर आए आंवला विधानसभा से लक्ष्मण प्रसाद लोधी को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई और भोजीपुरा विधानसभा से विजेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक …
बरेली, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय तुलसी नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद नगीना व मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली मुरादाबाद मंडल गिरीश चंद जाटव रहे।
कार्यक्रम में सपा छोड़कर आए आंवला विधानसभा से लक्ष्मण प्रसाद लोधी को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई और भोजीपुरा विधानसभा से विजेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बिथरी चैनपुर ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की और अपने सैकड़ों साथियों को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली मंडल राजेश सागर, लक्ष्मी नारायण सागर, नरेंद्र सागर, नंद गोपाल, पीलीभीत विधानसभा जहानाबाद चेयरमैन पति गंगा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में बसपा मुखिया को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
