साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का ने इस खास अंदाज में किया न्यू ईयर सेलिब्रेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई।  साल का स्वागत बॉलीवुड सितारों ने बड़े ही खास और अलग अंदाज में किया है। सभी ने जमकर पार्टी की और डांस किया। कोरोना काल के चलते सभी ने न्यू ईयर पार्टी घर पर ही मनाई। इसी कड़ी में पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नए साल का जश्न साउथ अफ्रीका में …

मुंबई।  साल का स्वागत बॉलीवुड सितारों ने बड़े ही खास और अलग अंदाज में किया है। सभी ने जमकर पार्टी की और डांस किया। कोरोना काल के चलते सभी ने न्यू ईयर पार्टी घर पर ही मनाई। इसी कड़ी में पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नए साल का जश्न साउथ अफ्रीका में धूमधाम से मनाया। बता दें, बेटी वामिका के पैदा होने के बाद ये कपल का पहला न्यू ईयर सेलिब्रेशन है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पर अपनी और विराट कोहली की फोटो शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि कपल ने हैप्पी न्यू ईयर का केक काटा है। कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा कि ये साल जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी। इसलिए 2021 का दिल से आभार जताती हूं। धन्यवाद। बता दें कि इस कपल का न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें केक कट हो रहा है। सभी डांस कर रहे हैं खुशी से झूम रहे हैं।

 

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की ‘लाइगर’ का टीजर हुआ रिलीज

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। ‘लाइगर’ करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन के तले बनने वाली फिल्म है। इस टीजर वीडियो में ‘लाइगर’ यानी विजय देवरकोंडा का पूरा परिचय देखने को मिलता है। साथ ही रोनित राय एवं अन्य टीम सदस्यों की झलक भी दिखाई गई है। इस टीजर वीडियो की शुरुआत फाइट रिंग से होती है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की ‘लाइगर’ का टीजर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता