बिग बॉस 15: वीकेंड के वार में सलमान खान का करारा वार, शमिता शेट्टी नहीं झेल पाईं भाईजान का गुस्सा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धारे अपने अंतिम पड़ाव पर आ रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। सभी अपने मन पसंद कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। बिग बॉस 15 के खास हिस्से का हमेशा ही फैंस को इंतजार रहता है। जी हां, …

मुंबई। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धारे अपने अंतिम पड़ाव पर आ रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। सभी अपने मन पसंद कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। बिग बॉस 15 के खास हिस्से का हमेशा ही फैंस को इंतजार रहता है। जी हां, हम बात कर रहे सलमान खान (Salman Khan) के वीकेंड का वार का। वीकेंड का वार में भाईजान सभी घरवालों की क्लास लगाते हैं। लेकिन पिछले कई वीकेंड का वार में फैंस को शिकायत थी कि सालमान घरवालों को सबक नहीं सिखा रहे हैं। ऐसा लगता है कि सलमान खान ने अपने फैंस की इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और उनकी क्लास लेने की ठान ली है।

https://www.instagram.com/tv/CYHgAzalJYo/?utm_source=ig_web_copy_link

बिग बॉस 15 के मेकर्स ने शो का ताजा प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सलमान बहुत ज्यादा गुस्से में दिख रहे हैं। सलमान खान का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को भी नहीं छोड़ा। शमिता शेट्टी भाईजान का गुस्सा नहीं झेल पाईं और रोते हुए कमरे में चली गईं। भाईजान को इतना गुस्से में देख बाकी घरवाले भी दंग रह गए।

साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का ने इस खास अंदाज में किया न्यू ईयर सेलिब्रेशन

साल का स्वागत बॉलीवुड सितारों ने बड़े ही खास और अलग अंदाज में किया है। सभी ने जमकर पार्टी की और डांस किया। कोरोना काल के चलते सभी ने न्यू ईयर पार्टी घर पर ही मनाई। इसी कड़ी में पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नए साल का जश्न साउथ अफ्रीका में धूमधाम से मनाया। बता दें, बेटी वामिका के पैदा होने के बाद ये कपल का पहला न्यू ईयर सेलिब्रेशन है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का ने इस खास अंदाज में किया न्यू ईयर सेलिब्रेशन

संबंधित समाचार