बरेली: नए साल की शुरूआत, अच्छे मौसम के साथ, सुबह से खिली धूप ने लोगों को पहुंचाई राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में नए साल की शुरूआत एक अच्छे मौसम के साथ हुई। सुबह से साफ आसमान में चमकता हुआ सूरज देखकर लोगों के चेहरे भी चमक उठे। धूप ने लोगों को ठंड से काफी राहत पहुंचाई। बरेली में शनिवार का अधिकतम तामपान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में नए साल की शुरूआत एक अच्छे मौसम के साथ हुई। सुबह से साफ आसमान में चमकता हुआ सूरज देखकर लोगों के चेहरे भी चमक उठे। धूप ने लोगों को ठंड से काफी राहत पहुंचाई। बरेली में शनिवार का अधिकतम तामपान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री तक दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान करीब 1 डिग्री तक गिरने की आशंका जताई है।

दो दिनों बाद सुबह शाम हो सकता है कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों के बाद कोहरे की चादर फैलना शुरू हो सकता है। हांलाकि यह कोहरा केवल सुबह और शाम का ही होगा। दोपहर में बादल नहीं होने की वजह से धूप निकलेगी और लोगों को ठंड से राहत पहुंचाएगी। मगर आधी जनवरी के बाद भीषण कोहरा होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

इस हफ्ते बारिश की नहीं है कोई उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहने की वजह से सर्दी बढ़ सकती है। मगर बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे है। जिसकी वजह से लोगों को कुछ दिनों बाद भीषण सर्दी का सामना तो करना पड़ सकता है मगर बारिश के आसार नहीं है।

इसे भी पढ़ें…

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार