सहारनपुर: आंख के ऑपरेशन में पांच मरीजों को हुआ संक्रमण, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर स्थित जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के बाद पांच मरीजों की आंखों में संक्रमण की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जिला अस्पताल में पिछले एक महीने के दौरान 71 लोगों के आंखों के ऑपरेशन हुए थे। उसमें से पांच …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर स्थित जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के बाद पांच मरीजों की आंखों में संक्रमण की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जिला अस्पताल में पिछले एक महीने के दौरान 71 लोगों के आंखों के ऑपरेशन हुए थे। उसमें से पांच रोगियों ने शिकायत की थी कि उन्हें आखों से ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है।

डॉक्टरी जांच में इन मरीजों की आंख में संक्रमण की शिकायत पायी गयी। प्रशासन ने संक्रमण के शिर हुये मरीजों का ऑपरेशन करने वाले डाक्टर को जांच पूरी होने तक ऑपरेशन करने से रोक दिया है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने शुक्रवार को बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर प्रमुख चिकित्सकों की एक जांच समिति गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन रोगियों की आंखों में ऑपरेशन के बाद संक्रमण पाया गया, उनमें से तीन का उपचार पीजीआई चंड़ीगढ़, एक का उपचार दिल्ली और एक मरीज का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि इस मामले को प्रशासन से गंभीरता से लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीजीसीए ने दी हरी झंडी, अब मुरादाबाद से जल्द ही शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

नया साल लेकर आ रहा है सहूलियतें हजार। अब मुरादाबाद से हवाई सेवा जल्द ही शुरू होगी। जहाजों की उड़ान के लिए अनुमति मिल गई है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने लाइसेंस जारी कर दिया है। चार से पांच दिन के भीतर इसका अधिकार पत्र (लाइसेंस) जारी हो जाएगा। 10 जनवरी तक हवाई अड्डे का लोकार्पण संभव है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- डीजीसीए ने दी हरी झंडी, अब मुरादाबाद से जल्द ही शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

संबंधित समाचार