बहराइच: जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वायल खत्म, बैरंग लौट रहे लोग
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज वायल खत्म हो गया है। जिससे अस्पताल आने वाले लोगों को इंजेक्शन नहीं लग रहा है। सभी अस्पताल से बैरंग लौट रहे हैं। यही हाल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का है। जिला अस्पताल में विभाग की ओर से 31 दिसंबर से वायल …
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज वायल खत्म हो गया है। जिससे अस्पताल आने वाले लोगों को इंजेक्शन नहीं लग रहा है। सभी अस्पताल से बैरंग लौट रहे हैं। यही हाल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का है। जिला अस्पताल में विभाग की ओर से 31 दिसंबर से वायल न होने का बैनर भी लगा दिया गया है।
कुत्ते के काटने पर अस्पताल में निःशुल्क एआरवी इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके लिए लोग दूरी तय कर अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वायल नहीं है। इसका नोटिस भी अस्पताल प्रशासन की ओर से लगा दिया गया है। नोटिस में 31 दिसंबर से एंटी रेबीज वायल खत्म होने की जानकारी दी गई है। साथ ही वायल न आने तक किसी को इसका लाभ नहीं मिलने की जानकारी दी गई है।
शनिवार को शहर निवासी युवती ननकई एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंची, लेकिन वहां वायल नहीं मिला। इस पर युवती चली आई। यही हाल जिले के सीएचसी का भी है। सीएचसी जरवल, हुजूरपुर, महसी, नवाबगंज और विशेश्वरगंज का है। इन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटी रेबीज वायल नहीं है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ता है।
भेजी गई है मांग, जल्द पहुंचेगी खेप
जिले में इस समय एंटी रेबीज वायल की कमी है। साथ ही कुछ सीएचसी पर भी वायल नहीं है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही एंटी रेबीज वायल जिला मुख्यालय पहुंच जाएगी। लोगों को पूर्व की भांति सेवा मिलेगी…डॉक्टर सतीश कुमार सिंह सीएमओ।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: योगी सरकार में बदहाल हैं गौशालाएं, तीन माह से नहीं मिला चारा का पैसा
