हल्द्वानी: एमबीपीजी में विज्ञान वर्ग की पहली मेरिट लिस्ट जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर विज्ञान वर्ग की प्रथम वरीयता सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज के स्नातकोत्तर कक्षा (विज्ञान वर्ग) की प्रथम वरीयता सूची वेबसाइड (www.mbgpgcollege.org) पर अपलोड कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर विज्ञान वर्ग की प्रथम वरीयता सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज के स्नातकोत्तर कक्षा (विज्ञान वर्ग) की प्रथम वरीयता सूची वेबसाइड (www.mbgpgcollege.org) पर अपलोड कर दी गई है।
जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में शामिल है, वे चार जनवरी तक अपने कागजात अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद ही उनका प्रवेश होगा। अपलोड करने में देरी की तो प्रवेश नहीं हो पाएगा। सीट को रिक्त मानकर अगले विद्यार्थी को प्रवेश दे दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम वरीयता सूची में प्रवेश के बाद रिक्त स्थानों के सापेक्ष जारी प्रथम प्रतीक्षा सूची के प्रवेशार्थियों को छह व सात जनवरी को प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा।
