हल्द्वानी: 44 साल पहले हुआ था परियोजना का शिलान्यास, मोदी जी दोबारा कर गए – शुऐब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा सरकार का मुख्य काम ही जनता को बरगलाना है। दूसरे के काम को अपना बताना और वाहवाही लूटने में माहिर भाजपा की नय्या इस बार बीच सागर में गोते खा रही है। यह कहना है सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद का। एक पत्रकार वार्ता के दौरान शुऐब ने कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा सरकार का मुख्य काम ही जनता को बरगलाना है। दूसरे के काम को अपना बताना और वाहवाही लूटने में माहिर भाजपा की नय्या इस बार बीच सागर में गोते खा रही है। यह कहना है सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद का।

एक पत्रकार वार्ता के दौरान शुऐब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हल्द्वानी आगमन पर जनता के सामने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया। जबकि 1978 में उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव द्वारा इसका शिलान्यास किया जा चुका है।

इस दौरान उनके साथ गाजियाबाद के तत्कालीन विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी भी शामिल थे। 44 वर्षों से आज तक इस योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। अब एक बार फिर मोदी जनता को गुमराह कर रहे हैं।

संबंधित समाचार