काशीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर संविदा शिक्षक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चनपुरा शीकमपुर टांडा रामपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी (30) पुत्र सुरेश सिंह दढ़ियाल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने किराए पर रहते …

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

चनपुरा शीकमपुर टांडा रामपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी (30) पुत्र सुरेश सिंह दढ़ियाल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने किराए पर रहते था। वह रामनगर के लतीफपुर जूनियर हाई स्कूल में संविदा शिक्षक कार्यरत था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक पर सवार होकर काशीपुर से अपने कमरे पर जा रहे था। दढ़ियाल रोड पर कुसुम वाटिका के पास अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मृतक अपने पीछे पत्नी रीना व तीन वर्षीय पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार