बागेश्वर: मात्र तीन दिन का होगा उत्तरायणी मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। इस बार उत्तरायणी मेला दिन में होगा जिसकी अवधि मात्र तीन दिन की होगी। मेले में बाहर से आने वाले किसी व्यापारी को व्यापार की अनुमति नहीं होगी साथ ही मुख्य मंच में रात्रि में कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक …

बागेश्वर, अमृत विचार। इस बार उत्तरायणी मेला दिन में होगा जिसकी अवधि मात्र तीन दिन की होगी। मेले में बाहर से आने वाले किसी व्यापारी को व्यापार की अनुमति नहीं होगी साथ ही मुख्य मंच में रात्रि में कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ओमीक्रोन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसको फैलने से रोकना नैतिक जिम्मेदारी है। मेले का आयोजन एक सप्ताह का न होकर केवल तीन दिन होगा। अनावश्यक भीड नहीं होगी। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों पर प्रतिबंध रहेगा।

बाहरी प्रदेश के कलाकारों नहीं बुलाए जाएंगे। स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। लोकल व्यापारियों एवं उत्पादों को मेले में शामिल किया जाएगा। व्यापारी उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराएंगे। ओमीक्रोन की गाइडलाइन का भी पालन होगा।

बैठक में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम हरगिरी, सीओ विपिन पंत, संजय साह जगाती, रणजीत बोरा, किशन मलड़ा, हरीश सोनी, अनिल कार्की, भुवन कांडपाल, दिलीप खेतवाल, दीपक खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, धीरेंद्र परिहार, नीमा दफौटी आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार