काशीपुर: काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन में लगा एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे की ओर से ठंड में यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया गया है। जिससे यात्री ठंड में आसानी से यात्रा कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम से जैसलमेर संचालित होती …

काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे की ओर से ठंड में यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया गया है। जिससे यात्री ठंड में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम से जैसलमेर संचालित होती है, जो काशीपुर रेलवे जंक्शन से यात्रियों को बैठाकर गंतव्य को रवाना होती है।

काशीपुर रेलवे स्टेशन से 150 से अधिक यात्रा उक्त ट्रेन में सफर करते हैं। रेलवे प्रशासन ने शरद ऋतु में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 1 से 31 जनवरी तक अस्थायी रूप से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है। जिसमें यात्री ठंड में राहत भरी यात्रा कर सकते हैं।

संबंधित समाचार