हल्द्वानी: पाक कला में माहिर बनाएगी जेल की माॅर्डन किचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद महिलाएं अब पाक कला में निपुण बनेंगी। महिला बंदियों को सशक्त बनाने के लिए जेल प्रशासन ने योजना बनाई है। इसके तहत महिला बंदियों के लिए जेल में किचन बनाया जाएगा। जल्द ही जेल में मॉर्डन किचन को धरातल पर उतारा जाएगा। जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद महिलाएं अब पाक कला में निपुण बनेंगी। महिला बंदियों को सशक्त बनाने के लिए जेल प्रशासन ने योजना बनाई है। इसके तहत महिला बंदियों के लिए जेल में किचन बनाया जाएगा। जल्द ही जेल में मॉर्डन किचन को धरातल पर उतारा जाएगा।

जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने बताया कि महिला बंदियों को सशक्त बनाने के लिए मॉर्डन किचन पर काम किया जा रहा है। जेल में बंद महिला कैदियों के लिए तैयार होने वाले मॉडन किचेन में महिला बंदियों को ऐसे व्यंजन बनाना सिखाया जाएगा, जो उनकी आर्थिकी का सहारा बन सके।

ताकि जेल से बाहर जाने के बाद महिलाएं इसे अपने व्यवसाय के तौर पर शुरू करें और आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि मॉर्डन किचन के लिए लंदन के एक व्यक्ति से संपर्क किया गया। इसमें समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। मॉडन किचेन में बंदियों को सिखाने के लिए एक प्रशिक्षक मौजूद होगा। इसके अलावा ऑनलाइन क्लास के जरिये भी महिला बंदियों के हुनर को निखारने की कोशिश की जाएगी।

संबंधित समाचार