कन्नौज: इत्र कारोबारी के घर में मिली करोड़ों की नकदी, मशीन से गिने गये नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। इत्र कारोबारी व सपा एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी व एस मो. अयूब मो.याकूब एंड संस के यहां आयकर विभाग का छापा दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। एमएलसी प्रतिनिधि से बंद कमरे में बयान लिए गए। दोपहर में मलिक के यहां भारी कैश मिलने की खबर मिली। फिर बैंक अधिकारी नोट गिनने की …

कन्नौज। इत्र कारोबारी व सपा एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी व एस मो. अयूब मो.याकूब एंड संस के यहां आयकर विभाग का छापा दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। एमएलसी प्रतिनिधि से बंद कमरे में बयान लिए गए। दोपहर में मलिक के यहां भारी कैश मिलने की खबर मिली। फिर बैंक अधिकारी नोट गिनने की मशीन ले जाते और फिर वापस लाते देखे गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में बड़ा बैग लेकर निकले। इसके बाद आयकर के अफसर मलिक के बेटे फौजान को लेकर चले गए।

बता दें कि शुक्रवार सुबह इत्र व्यापारी पम्पी व मलिक के देश भर में स्थित प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने एकसाथ छापेमारी शुरू की थी। इससे हड़कंप मच गया था। दोनों ही के समाजवादी पार्टी से संबंध की बात को लेकर सियासी पारा चढ़ गया था। इसको लेकर यहां प्रेस के समक्ष सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर खूब बरसे थे। इधर शनिवार को छिपट्टी स्थित जैन स्ट्रीट में सन्नाटा पसरा रहा।

इत्र कारोबारी पम्पी के घर के बाहर फोर्स की तैनाती होने से न कोई अंदर जा सका न ही किसी को बाहर आने दिया गया। पता चला है कि पम्पी और उनके भाई अतुल जैन दो दिन से घर के भीतर ही हैं। अधिकारियों ने उनसे गहन पूछताछ की है। शेयर संबंधी प्रमाणपत्र भी अधिकारियों द्वारा कब्जे में लिए जाने की सूचना है। पता ये भी चला है कि एमएलसी प्रतिनिधि से भी तीन घंटे की लंबी पूछताछ की गई है। पम्पी के घर पर करीब दो दर्जन जबकि फैक्टरी में मैनेजर के साथ छह लोगों की टीम पड़ताल में जुटी है।

शनिवार सुबह छह बजे पम्पी जैन व उनके भाई अतुल जैन को चंद मिनट के लिए घर का दरवाजा खोलकर बाहर आते देखा गया। फिर तुरंत ही वे अधिकारियों को लेकर भीतर चले गए। उधर दोपहर बाद मलिक के यहाँ नोटों की गिनती खत्म हो गई। इसके बाद अफसर कड़ी सुरक्षा में बड़ा बैग लेकर निकले। बैंक अफसरों की मानें तो छह करोड़ रुपए व सोना बरामद हुआ है। विभागीय अफसरों ने कोई अधिकृत जानकारी अभी तक नहीं दी है। उधर फौजान और मोहसिन के घर जांच के दौरान एक बड़े कमरे में 22 कमरे मिले जिन्हें देखकर आयकर टीम आश्चर्यचकित रह गई। वहीं एक कमरे से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की सूचना है।

यह भी पढ़ें:-मंदिरों और धार्मिक कार्यक्रमों में अव्यवस्था से जान गंवाते लोग… जानिए भारत में भगदड़ की प्रमुख ह्रदयविदारक घटनाएं

संबंधित समाचार