हल्द्वानी: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसा भीषणा था और इसमें कार सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक की हालत ठीक बताई जा रही है। पीपल पोखरा नंबर दो निवासी योगिता बहुगुणा पत्नी मनीष बहुगुणा ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा दस बजे वह काम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसा भीषणा था और इसमें कार सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक की हालत ठीक बताई जा रही है।

पीपल पोखरा नंबर दो निवासी योगिता बहुगुणा पत्नी मनीष बहुगुणा ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा दस बजे वह काम खत्म कर सोने की तैयारी कर रही थी। तभी उन्हें एक जोरदार आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ भाग कर बाहर पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे एक कार पेड़ से टकराई है और कार में सवार दो युवक बुरी तरह घायल है। जिसके बाद मौके पर और लोग भी पहुंचे, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी कार का दरवाजा नहीं खुला।

लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया और समय रहते एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दरवाजा और शीशा तोड़ कर कार सवारों को बाहर निकाला गया। कार में चारधाम मंदिर निवासी नवीन और अतुल सवार थे। जो रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार