बीएसएफ ने अर्निया सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने सोमवार को तड़के जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति आज सुबह अर्निया में भूले चाक पोस्ट के नजदीक बाड़ की ओर आ रहा है। सूत्रों ने कहा …

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने सोमवार को तड़के जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति आज सुबह अर्निया में भूले चाक पोस्ट के नजदीक बाड़ की ओर आ रहा है।

सूत्रों ने कहा कि उसे कई बार चेतावनी दी गयी, लेकिन वह बाड़ के नजदी आ गया और भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ के जवानों ने गत महीने रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अल्ला मय के कोठे सीमा चौकी के पास एक महिला घुसपैठिए को मार गिराया था। सीमा के पास जम्मू के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के बीच सीमा पार से सभी तरह के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए बीएसएफ के जवान अलर्ट पर हैं।

ये भी पढ़े-

भारत में एक दिन में ओमिक्रोन के 175 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 1700, इन राज्यों में बढ़ रहे केस

संबंधित समाचार