हल्द्वानी: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों ने फूंका धामी सरकार का पूतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। जिससे जनता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। जिससे जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।

कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है, बेरोजगार युवा सड़कों पर घूम रहे हैं और सरकार खनन प्रेमी बनकर रह गई है। इस मौके पर हेमंत बगड़वाल, खजान पांडे, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार