हल्द्वानी: सिंगर पंकज नेगी का “तेरे पैरां च मिट्टी” गाना हुआ लांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकप्रिय गायक पंकज नेगी ने नववर्ष के उपलक्ष्य में एक न्यू पंजाबी सांग का आज गोरापड़ाव में लोकार्पण किया। इस अवसर पर नेगी ने बताया कि बॉलीवुड जगत में यह अद्भुत गाना बहुत ही प्रभावशाली है, यह युवाओं के दिलों की धड़कन बनेगा। उन्होंने कहा कि इस गाने में प्यार का दर्द …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकप्रिय गायक पंकज नेगी ने नववर्ष के उपलक्ष्य में एक न्यू पंजाबी सांग का आज गोरापड़ाव में लोकार्पण किया। इस अवसर पर नेगी ने बताया कि बॉलीवुड जगत में यह अद्भुत गाना बहुत ही प्रभावशाली है, यह युवाओं के दिलों की धड़कन बनेगा।

उन्होंने कहा कि इस गाने में प्यार का दर्द छिपा है, जो युवाओं को जरूर लुभाएगा। उन्होंने बताया कि इस गीत के  गीतकार- मोहित बिष्ट, कम्पोजीशन – पंकज नेगी, मोहित बिष्ट, फीचरिंग – सौम्या यादव, निर्देशन- शेखर जायसवाल व मुख्य भूमिका- सौम्या यादव ने अदा की है।

उन्होंने बताया यह गाना यूट्यूब चैनल पंकज नेगी शिव में लांच किया गया है। इस दौरान नागेश दुबे, श्रीमती लक्ष्मी नेगी, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नेगी, रिम्पी बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, सौम्या यादव, नेहा नेगी, सूरज जोशी, राहुल नेगी, राजेश बिष्ट,पंकज बोरा, विजय पाल, प्रदीप नेगी उपस्तिथ थे।

संबंधित समाचार