हल्द्वानी: छह माह बाद टूटा कोविड के एक्टिव केसों का रिकॉर्ड
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से नैनीताल जिले में कोविड के सक्रिय मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 140 हो गई है। इससे यहां अस्पतालों पर फिर से बोझ बढ़ने लगा है। दिसंबर से कोविड के मरीजों की संख्या …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से नैनीताल जिले में कोविड के सक्रिय मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 140 हो गई है। इससे यहां अस्पतालों पर फिर से बोझ बढ़ने लगा है।
दिसंबर से कोविड के मरीजों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा था। पिछले 15 दिनों में कोविड के मरीजों में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को सुयालबाड़ी में एक साथ 88 मरीज मिलने के बाद जिले में कोविड के एक्टिव मरीजों में अचानक से उछाल आ गया। सोमवार को यहां कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 140 पहुंच गई।
जिसमें से कुछ मरीज होम आइसोलेट हैं तो कुछ का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले इतने मरीज जून में कोविड के इतने मरीज एक्टिव थे। इधर एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करें। जरूरी होने पर ही घर के बाहर जाएं और मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करते रहें।
