हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार, बढ़ी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशील तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर संस्थान के उपनल कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि विगत दिनों सरकार ने उपनल कर्मचारियों के साथ जो समझौता किया था उसे पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सोमवार सुबह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशील तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर संस्थान के उपनल कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि विगत दिनों सरकार ने उपनल कर्मचारियों के साथ जो समझौता किया था उसे पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

सोमवार सुबह दस बजे सुशीला तिवारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर सभी उपनल कर्मचारी एकत्रित हो गए। कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने बताया कि जब उपनल कर्मचारियों ने 76 दिनों तक आंदोलन किया था तब सरकार की ओर से समझौता किया गया था कि कर्मचारियों की समान कार्य और समान वेतन की मांग मानी जाएगी और आंदोलन की अवधि का भी वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब एक माह का समय बीत गया है, लेकिन कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई है। इसलिए जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक हमारा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान पूरन चंद्र भट्ट, मनोज जोशी, मोहन रावत, सुशील कुमार, दीपा शर्मा, दीपक, पूरन भट्ट, उमा भट्ट आदि रहीं।

फिर से बढ़ गई असुविधाएं
उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में फिर से असुविधाएं बढ़ गईं। सबसे ज्यादा दिक्कत सफाई व्यवस्था को लेकर हो रही है। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सर्जरी विभाग में बड़ा असर पड़ता है।

उपनल कर्मचारिययों को समझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उनकी जो मांगें हैं उनका फैसला शासन स्तर पर ही हो सकता है। – डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी

संबंधित समाचार