बिजनौर : वन रेंज में बीमार हाथी की उपचार के दौरान मौत
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में बीमार हाथी की रविवार की देर रात मौत हो गई। वन रेंज में गश्ती दल ने कंपार्टमेंट नंबर 21 में एक बीमार हाथी के गंभीर अवस्था में पड़े होने की वन संरक्षक मुरादाबाद विजय सिंह आदि को सूचना दी थी। बिजनौर : वन रेंज में बीमार …
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में बीमार हाथी की रविवार की देर रात मौत हो गई। वन रेंज में गश्ती दल ने कंपार्टमेंट नंबर 21 में एक बीमार हाथी के गंभीर अवस्था में पड़े होने की वन संरक्षक मुरादाबाद विजय सिंह आदि को सूचना दी थी।
बिजनौर : वन रेंज में बीमार हाथी मिलने से हड़कंप, शुरू किया इलाज
मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों और चिकित्सकों की टीम ने हाथी का उपचार शुरू कर दिया था। चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक बोतले चढ़ाने के बाद भी हाथी को बचाया नहीं जा सका। देर रात उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीओ डॉ हरि सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पायेगा।
