भीमताल: राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड की जनता का किया अपमान- ऐरी
भीमताल, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया। इसमें ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल से कार्यकर्ता व किसान पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया। राज्य में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई मुख्य मु्द्दा …
भीमताल, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया। इसमें ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल से कार्यकर्ता व किसान पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया।
राज्य में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई मुख्य मु्द्दा है। उत्तराखंड को बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। ऐरी ने उक्रांद का समर्थन करने की अपील की। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि इस रैली में भीड़ से साफ है कि इस बार उत्तराखंड की राजनीति में परिवर्तन निश्चित है।
उक्रांद के भीमताल विधानसभा प्रभारी व उम्मीदवार राहुल जोशी ने कहा कि वह तीन सालों से भीमताल विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की हरसंभव मदद करते आ रहे हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, नवीन चन्द्र, हरीश अधिकारी, सुशील उनियाल, राकेश चौहान, प्रभारी रामनगर कमल शर्मा, लक्ष्मण नयाल, गंगा सिंह, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
