सपा सुप्रीमो का अनोखा बयान, कहा-मेरे सपने में आते हैं श्रीकृष्ण, कहते हैं बनने वाली है तुम्हारी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी तकरार तेज हो गई है। चुनावी की सरगर्मी के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि मेरे सपने में भगवान श्रीकृष्ण आए थे, उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से कहो कि वो मेरी जन्मभूमि से चुनाव लड़ें। इस बीच …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी तकरार तेज हो गई है। चुनावी की सरगर्मी के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि मेरे सपने में भगवान श्रीकृष्ण आए थे, उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से कहो कि वो मेरी जन्मभूमि से चुनाव लड़ें। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सपने में भी भगवान श्रीकृष्ण जी आते हैं और वो कहते हैं कि तुम्हारी सरकार बनने वाली है।

दरअसल, भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग कर दी। उन्होंने इस पत्र में मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए।

वैसे तो प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चाहते हैं कि योगीजी उनके यहां से चुनाव लड़ें, परंतु ब्रजक्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगीजी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें। राज्यसभा सदस्य ने लिखा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से ही यह पत्र भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे स्वप्न में दो बार आए। श्रीकृष्ण ने कहा कि सो क्यों रहे हो, जाग जाओ। मुख्यमंत्री से कहो कि वह मेरी जन्मभूमि से चुनाव लडें।

पढ़ें- बीएमसी अधिकारी बोले- उपनगरीय ट्रेन यात्रा पर प्रतिबंध की फिलहाल नहीं है कोई योजना

भाजपा के राज्य सभा सदस्य हरनाथ सिंह द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर जेपी नड्डा को लिखे पत्र में भगवान श्रीकृष्ण के सपने में आकर प्रेरणा देने की बात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण तो मेरे भी सपने में आते हैं, और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने भाजपा की जन विश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कई जगह की मैंने तस्वीर देखी है, चाऊमीन के ठेलों पर भी भाजपा की जन विश्वास यात्रा से ज्यादा भीड़ होती है।

संबंधित समाचार