ऋतिक रोशन को लेकर एक्शन फिल्म बनाएंगे करण जौहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, माचो मैन ऋतिक रोशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर इन दिनों रॉम-कॉम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र हैं। जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ खत्म करते ही …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, माचो मैन ऋतिक रोशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर इन दिनों रॉम-कॉम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र हैं। जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ खत्म करते ही अपनी एक्शन थ्रिलर की शूटिंग में लग जाएंगे।

बताया जा रहा है कि करण जौहर की इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन दिखाई दे सकते हैं। करण जौहर को लगता है कि एक्शन जॉनर में डेब्यू करने के लिए उन्हें ऋतिक रौशन से बेहतर साथी नहीं मिलेगा।ऐसे में यह संभव है कि ऋतिक रौशन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन थ्रिलर में दिखाई दें।

महेश भट्ट की ‘रंजिश ही सही’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट निर्मित वेबसीरीज फिल्म रंजिश ही सही का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वेब-सीरीज़ रंजिश ही सही में ताहिर राज भसीन, अमला पॉल और अमृता पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। महेश भट्ट द्वारा निर्मित, विशेष एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित यह वेबसीरीज एक नवोदित फिल्म निर्देशक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सनकी सुपरस्टार के साथ विवाहेतर संबंध में आ जाता है, जो हमेशा के लिए अपना जीवन बदल देता है। रंजिश ही सही का प्रीमियर वूट सिलेक्ट पर 13 जनवरी 2022 को होगा। निर्देशक पुष्पदीप भारद्वाज ने कहा कि इतने सारे थ्रिलर और क्राइम शो के साथ…

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- महेश भट्ट की ‘रंजिश ही सही’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

संबंधित समाचार